फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSP Anil Choudhary will not get ticket

बसपा ने बिलारी से अनिल चौधरी का टिकट काटा!

Mon, 08 Aug 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 08 Aug 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
BSP Anil Choudhary  will not  get ticket
बसपा - फोटो : demo
बिलारी विधानसभा सीट से बसपा के घोषित प्रत्याशी अनिल चौधरी का टिकट कट जाने की चर्चाएं सियासी गलियारों में घूम रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता ने इसकी पुष्टि भी की है। बसपा के एक कद्दावर नेता का कहना है कि करीब दस दिन पहले अनिल चौधरी का टिकट काट दिया गया है। पार्टी अब बिलारी सीट से किसी मुस्लिम नेता या सैनी बिरादरी के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना रही है।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू चौधरी के पति अनिल चौधरी को 2012 में भी बसपा ने बिलारी सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन चुनाव से महज एक माह पहले उनका टिकट काट दिया गया था। उस वक्त अनिल चौधरी ने बसपा को बॉय बोल दिया था और सपा में शामिल हो गए थे। लेकिन करीब डेढ़ साल पहले अनिल चौधरी ने सपा छोड़ दी और फिर से बसपा में शामिल हो गए। बसपा ने उन्हें बिलारी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अनिल चौधरी ने प्रचार शुरू कर दिया और तभी से क्षेत्र में भ्र्रमण अभियान चला रहे हैं। लेकिन एक बार फिर से चुनाव की दहलीज पर पहुंचते - पहुंचते बसपा ने अनिल चौधरी को झटका दे दिया है। बसपा के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि अनिल चौधरी का टिकट दस दिन पहले काटा जा चुका है। पार्टी इस सीट से किसी सैनी नेता को उतार सकती है। पहले भी बिलारी से चुनाव लड़ चुके लाखन सिंह सैनी और दो मुस्लिम नेताओं का नाम फिलहाल चर्चाओं में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे पार्टी ने अभी इस बारे में कोई सीधा संदेश नहीं दिया है। लेकिन अफवाहें मेरे कानों तक भी पहुंच रही हैं कि मेरा टिकट काट दिया गया है। जब तक पार्टी से सीधे कोई संदेश नहीं मिलता, मैं इन अफवाहों पर कोई विश्वास नहीं करता। मेरे साथ पहले भी ऐसा ही हुआ था, ऐन वक्त पर मेरा टिकट काट दिया गया था। भविष्य के कदम के बारे में पार्टी का फैसला औपचारिक रूप से मिलने के बाद ही टिप्पणी करूंगा। -  अनिल चौधरी, बिलारी से बसपा प्रत्याशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed