फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BSNL: 23 thousand SIM sold two months, five thousand customers private companies ported Moradabad division

BSNL: दो माह में 23 हजार सिम बिके, मुरादाबाद मंडल में निजी कंपनियों के पांच हजार ग्राहकों ने कराया पोर्ट

Fri, 26 Jul 2024 11:40 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:40 AM IST
सार

निजी टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ बढ़ने के बाद लोगों का बीएसएनएल की तरफ रुझान बढ़ता जा रहा है। मुरादाबाद मंडल में दो माह के भीतर 23 हजार से अधिक ग्राहकों ने नए सिम खरीदे हैं। अधिकारियों ने बताया कि निजी कंपनियों के सिम भी लगातार पोर्ट हो रहे हैं। 

विज्ञापन
BSNL: 23 thousand SIM sold two months, five thousand customers private companies ported Moradabad division
मुरादाबाद में बिक रहा सिम - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के तीन जिलों (मुरादाबाद, संभल और अमरोहा) में दो महीने के भीतर 23,022 ग्राहकों ने बीएसएनएल के नए सिम खरीदे हैं। जून के मुकाबले जुलाई में बीएसएनएल सिम की बिक्री तीन गुना बढ़ी है। वहीं दो माह में निजी कंपनियों के 5,197 ग्राहकों ने अपने सिम को बीएसएनएल में पोर्ट कराया है।

विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल (टेलीफोन) में तीन जिले मुरादाबाद, संभल और अमरोहा आते हैं। तीन जुलाई से निजी टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ प्लान बढ़ा दिए हैं, तब से मुरादाबाद मंडल में बीएसएनएल सिम की बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। मुरादाबाद मंडल में जुलाई में 16,806 ग्राहकों ने बीएसएनएल के सिम खरीदे हैं।
विज्ञापन


वहीं जून महीने में 6,216 ग्राहकों ने बीएसएनएल के सिम खरीदे थे। करीब दो महीने में 23,022 नए ग्राहक बीएसएनएल से जुड़े हैं। बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह बर्त्वाल ने बताया कि ग्राहक बीएसएनएल के नए सिम खरीदने के साथ-साथ निजी कंपनियों के सिम को पोर्ट भी करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस महीने बीएसएनएल के 24 हजार ग्राहक बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में 20 गुना ग्राहकों ने बीएसएनएल में पोर्ट कराए सिम

करीब दो महीने में निजी कंपनी के 5197 ग्राहकों ने बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराए हैं। मुरादाबाद मंडल में जुलाई में 4947 ग्राहकों ने बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराए हैं, वहीं जून में निजी कंपनी के 250 ग्राहकों ने बीएसएनएल में सिम पोर्ट कराए थे। जून की अपेक्षा जुलाई में करीब 20 गुना ग्राहकों ने अपने सिम बीएसएनएल में पोर्ट कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed