{"_id":"66efe5fa83aeaecce00ac89e","slug":"brutal-murder-in-moradabad-young-man-killed-and-body-buried-pit-came-to-light-after-foul-smell-arose-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में नृशंस हत्या: युवक को मार गड्ढे में दबा दिया शव, बदबू उठने के बाद चला पता.. अभी पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में नृशंस हत्या: युवक को मार गड्ढे में दबा दिया शव, बदबू उठने के बाद चला पता.. अभी पहचान नहीं
Sun, 22 Sep 2024 03:10 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 22 Sep 2024 03:10 PM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद में युवक की नृशंस हत्या कर शव को गड्ढे में दबा दिया गया। बदबू उठने के बाद इसका पता चला सका। पुलिस ने माैके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मुरादाबाद बाईपास के पीछे जंगल में करीब वर्षीय युवक का जला हुआ शव मिला।
विज्ञापन
शव को बंजर खेत में गड्ढा बनाकर दबाया गया था। बदबू उठने के बाद किसान नेत्रराम ने पुलिस को इसकी सूचना। सीओ अर्पित कपूर और प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस मनीष सक्सेना टीम के साथ माैके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा हैं।