{"_id":"6a2dbe827e798c0faf0f92c9","slug":"brothers-and-sisters-attempt-suicide-on-hunger-strike-in-tehsil-moradabad-news-c-284-1-smbd1016-165871-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तहसील में भूख हड़ताल पर बैठे भाई \nबहन ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तहसील में भूख हड़ताल पर बैठे भाई बहन ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
हसनपुर। तीन दिन से इन्साफ के लिए तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे मृतक शिक्षिका निशा के भाई सुमित और बहन राधिका ने तहसीलदार लकी सिंह व नायब तहसीलदार नेहा सागर की मौजूदगी में आत्मदाह का प्रयास किया। दोनों ने बोतलों से खुद पर डीजल उड़ेल लिया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आत्मदाह से रोक दिया।
इस घटना से कुछ देर पहले ही तहसीलदार लकी सिंह व नायब तहसीलदार नेहा सागर भूख हड़ताल पर बैठे परिवार को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच ये घटना हुई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और सीओ पंकज कुमार त्यागी ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया। घंटों चली वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया। जिसके बाद परिवार ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त की।
नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी कुमारी निशा एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। 18 जुलाई 2025 को वह स्कूल वैन से पढ़ाने जा रही थीं, तभी गजरौला मार्ग पर एक पिकअप ने वैन में टक्कर मार दी थी। हादसे में निशा की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि हादसे के वक्त स्कूल प्रबंधक ने निशा का बकाया वेतन देने और परिवार के एक सदस्य को स्कूल में नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन 11 महीने बीत जाने के बाद भी प्रबंधक अपनी बात से मुकर गया और पीड़ित परिवार को एक रुपया तक नहीं दिया गया। परेशान होकर शिक्षिका की बहन राधिका, भाई सुमित, पिता भागीरथ और मां रूपवती न्याय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से तहसील में भूख हड़ताल पर बैठे थे। भारतीय किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.दिग्विजय सिंह भााटी भी पीड़ित परिवार के इस धरने को अपना समर्थन दिया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कोई ठोस कार्रवाई न होने से आहत होकर शनिवार को निशा के भाई सुमित और बहन राधिका ने तहसील परिसर में ही आत्मदाह की कोशिश की। सुमित के इस कदम से तहसील में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीएम हिमांशु उपाध्याय और सीओ पंकज कुमार त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराया और तुरंत आईपीएस स्कूल सहसोली के प्रबंधक मनोज चौहान को तहसील में बुलाया। दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत के बाद आखिरकार स्कूल प्रबंधन वादे पूरे करने पर राजी हुआ और दोनों पक्षों में समझौता हुआ।