{"_id":"65f0d075da850257a30f36b4","slug":"brother-made-a-fatal-attack-on-a-young-man-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-362188-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाई ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पत्नी को भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाई ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पत्नी को भी पीटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव निवासी नन्हे सिंह पर उसके भाई बृजेश और उसकी पत्नी ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में नन्हे के दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के लालापुर पीपलसाना गांव निवासी नन्हें सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे वह घर पर था। इस दौरान उसका भाई बृजेश, बृजेश की पत्नी पवित्र और मां प्रेमवती धारदार हथियार लेकर उसके घर आई। तीनों ने आते ही उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने गला दबाकर उसे मारने की भी कोशिश की। साथ ही उस पर चाकू से भी हमला किया। शोर सुन बचाने आई नन्हे की पत्नी को भी आरोपियों ने पीटा। मारपीट में नन्हें के सिर में चोट आई है। वहीं उसके दाएं हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने घायल नन्हे सिंह का सरकारी अस्पताल मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।