फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law tried to rape pregnant woman, husband gave triple talaq

गर्भवती महिला से देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law tried to rape pregnant woman, husband gave triple talaq
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म की कोशिश करने और पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आठ जून 2020 को उसका निकाह गांव के ही युवक के साथ हुआ था। महिला ने बताया कि शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश हैं। इसी बात को लेकर कई बार महिला के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि दो माह पहले वह घर में अकेली थी। इसी दौरान देवर कमरे में घुस आया और उसने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी देवर ने महिला के साथ मारपीट की। शाम को पति घर आया तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। आरोप है कि पति ने भी महिला को ही बुरा भला कहा और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता तब से अपने मायके में ही रह रही है। एसएसपी पवन कुमार ने भोजपुर थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed