{"_id":"678ea75fdc3d9f155e048121","slug":"brother-in-law-raped-a-married-woman-kanth-news-c-277-1-smbd1007-107124-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विवाहिता से ननदोई ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विवाहिता से ननदोई ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
कांठ। पति की गैरमौजूदगी में विवाहिता के कमरे में घुस कर दुष्कर्म करने के आरोपी ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला कांठ थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां की रहने वाली युवती की शादी 21 अक्तूबर 2023 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने विवाहिता से दहेज में एक बोलेरो कार और पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। विवाहिता का कहना है कि 31 दिसंबर 2024 को उसका पति कहीं गया हुआ था, इसी का लाभ उठाकर ननदोई उसके कमरे में घुस आया। उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। एक जनवरी को उसने पति और ससुराल वालों से इस बारे में बताया तो उन्होंने उससे फिर दहेज में कार और पांच लाख की मांग करते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने सोमवार उसके पति, ससुर, सास, ननदोई और ननद सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
-