फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law Mashroor was killed by brother-in-law, was given supari for five lakhs

मुरादाबाद: साले ने कराई थी बहनोई मसरूर की हत्या, पांच लाख रुपये में दी थी सुपारी, पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 01 Feb 2021 04:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2021 04:31 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law Mashroor was killed by brother-in-law, was given supari for five lakhs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना गलशहीद क्षेत्र में 22 दिसंबर को हुई प्रापर्टी डीलर मसरूर की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। मसरूर के साले शब्बू उर्फ शोएब ने रंजिश के चलते पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। शोएब ने अपने दो साथियों मुल्ला इस्माइल और रिजवान के साथ मिलकर हत्या का षडयंत्र रचा। इसके बाद रिजवान को ही पांच लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी, 22 दिसंबर की शाम मसरूर जब अपने बच्चे की दवा लेने घर से निकले तो सड़क पर उन्हें रोककर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इस मामले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था और पुलिस भी गंभीरता से मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मसरूर के साले शब्बू उर्फ शोएब ने रंजिश के चलते यह हत्या कराई। पुलिस के मुताबिक मसरूर ने शोएब की बहन से परिजनों की मर्जी के खिलाफ निकाह किया था। निकाह के बाद वह अपनी पत्नी के साथ शोएब के घर के सामने एक घर में रहने लगा। शब्बू उर्फ शोएब की मसरूर व उसके भाई सरवर से मुकदमेबाजी चल रही थी।
विज्ञापन


शोेएब ने दो साथियों के साथ मिलकर रचा हत्या का षडयंत्र
इसी रंजिश में शोएब ने अपने साथी मुल्ला इस्माइल और रिजवान के साथ मिलकर मसरूर की हत्या का षडयंत्र रचा। उसने हत्या के लिए मुल्ला इस्माइल के माध्यम से पांच लाख रुपये रिजवान को दिलवाए। रिजवान ने इसमें से दो लाख लाख रुपये अपने पास रखे और बाकी की रकम आधी-आधी अपने दो साथियों गुलाम अहमद व आश ुउर्फ अकील को सौंप दी। 22 दिसंबर को लगभग शाम साढ़े सात बजे मसरूर अपने बच्चे की दवा लेने के लिए बाइक लेकर घर से निकले थे। योजना के तहत गुलाम और आशु ने अपनी बाइक से मसरूर का पीछा किया। ईदगाह रोड पर क्रिसएंट शादी हॉल के पास मौका पाकर आशु ने मसरूर को गोली मार दी और दोनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली मारने वाला आरोपी अभी भी फरार
थाना गलशहीद के प्रभारी निरीक्षक कपिल सिंह ने बताया कि आरोपी रिजवान पुत्र सुलेमान निवासी लालबाग थाना मुगलपुरा, गुलाम अहमद पुत्र रहीश अहमद निवासी लालबाग रोड थाना मुगलपुरा और मुल्ला इस्माइल पुत्र खलील निवासी बन्ने की पुलिया थाना मगलपुरा को गिरफ्तार किया गया है। जबकि गोली मारने वाला आरोपी आशु उर्फ अकील अब भी फरार है। इसके अलावा शब्बू उर्फ शोएब का उपचार चल रहा है। दरअसल रंजिश के तहत 2015 में मसरूर ने शब्बू को गोली मारी थी जोकि रीढ़ की हड्डी में लगी थी। इसलिए वह अभी तक उपचाराधीन है।


पूछताछ में पाया गया है कि षडयंत्र के तहत मसरूर के साले शब्बू उर्फ शोएब ने ही उसकी हत्या कराई थी। पांच लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी आशु उर्फ अकील अभी फरार है। तथ्यों के आधार पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी होगी। आरोपियों के खिलाफ पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास में मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और 55 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। - अमित आनंद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed