फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother-in-law gang-raped a woman, husband divorced her

Moradabad News: महिला से देवरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:23 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law gang-raped a woman, husband divorced her
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने देवरों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसे कोल्ड डि्रंक पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म करने के बाद उसे भोजपुर क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी शादी 15 सितबंर 2021 को हुई थी। शादी में कार नहीं मिलने पर पति और ससुराल वाले नाखुश थे। इसके बाद आरोपियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। दहेज में कार की मांग पूरी नही होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पंचायत में फैसला होने के बाद पति महिला को दोबारा अपने घर ले गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि देवरों ने कोल्ड डि्रंक पिला दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। देवरों ने दुष्कर्म करने के बाद महिला को भोजपुर क्षेत्र में फेंक दिया था। होश में आने के बाद महिला अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद वह थाने पहुंची और तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed