{"_id":"65dba1fe966c5ca0680c5d65","slug":"brother-in-law-dies-due-to-vehicle-collision-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-351721-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
भगतपुर। काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर रविवार शाम करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सचिन (26) की मौत हो गई और उसके भाई का साला घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन विवाह आदि कार्यक्रमों में फोटोग्राफी का कार्य करता था।
थाना डिलारी क्षेत्र के गांव मासूमपुर निवासी सचिन भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुरा घोसीपुरा में अपनी रिश्तेदारी में आया था। घोसीपुरा से रविवार शाम को वह भाई के साले सचिन के साथ किसी काम से बाइक से उत्तराखंड की तरफ जा रहा था। काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर जब दोनों भगतपुर क्षेत्र के गांव बहेड़ी रोशनपुर के पास पहुंचे। इसी समय एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मासूमपुर निवासी सचिन की मौके पर ही मौत गई। वहीं सूचना पर पहुंची भगतपुर पुलिस ने राहगीरों की मदद से दूसरे घायल सचिन को भोजपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस इस मामले में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।