फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brother and nephews kill farmer over land dispute

Moradabad News: जमीन के विवाद में भाई और भतीजों ने किसान को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Brother and nephews kill farmer over land dispute
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे जमीन के विवाद में भाई और भतीजों ने किसान सुरेश (55) की पीट- पीटकर हत्या कर दी। बचाने आई किसान की पत्नी अनीता (47) और सास मैनादेवी (70) पर भी जानलेवा हमला किया गया। दोनों की हालत गंभीर है। निजी अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है। इस वारदात को फकीरपुरा पुलिस चौकी के सामने खेत पर अंजाम दिया गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सुरेश का परिवार हरथला हड्डी मिल के पास रहता है जबकि उसके भाई विजय का परिवार सिविल लाइंस की आदर्श कॉलोनी में रहता है। दोनों भाइयों के बीच दस बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह जमीन विजय और सुरेश के नाना सैमुअल की थी। सैमुअल ने अपने दामाद रामपाल को यह जमीन दे दी थी। रामपाल ने अपने बेटे सुरेश और विजय में जमीन का बंटवारा कर दिया था। विजय अपने भाई सुरेश की जमीन पर भी कब्जा करना चाहता था। मंगलवार की शाम सुरेश अपनी पत्नी अनीता और सास मैनादेवी के साथ खेत में गेहूं की फसल काट रहे थे। शाम करीब साढ़े छह बजे विजय अपने बेटे रंजीत और सुरजीत, पत्नी मंजू,रिश्तेदार के साथ लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर खेत पर पहुंच गए। उन्होंने सुरेश पर हमला कर दिया। सुरेश को बचाने उसकी पत्नी अनीता और सास मैनादेवी आईं तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें सुरेश, अनीता और मैनादेवी घायल हो गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। आस पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत गंभीर होने पर सुनीता और मैनादेवी को रेफर कर दिया गया। उन्हें कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed