फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Broken roads, parks are in bad shape, people's lives are miserable.

Moradabad News: टूटी सड़कें, पार्क बदहाल, लोगों का जीवन बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Broken roads, parks are in bad shape, people's lives are miserable.
मुरादाबाद। बुद्धि विहार फेज-2 की बदहाल सड़कें कॉलोनीवासियों को दर्द दे रही हैं। यहां 10 से अधिक ऐसी सड़कें हैं, जिनमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल होते रहते हैँ। वहीं चार पहिया वाहन भी खराब हो रहे हैं। इसके साथ ही कॉलोनी के पार्क भी बदहाल हैं। इनमें बड़ी-बड़ी घास उग आई है। कॉलोनी की स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार फेज-2 की सड़कों से प्रतिदिन हजारों लोगों का निकलना रहता है। कांठ रोड से दिल्ली रोड तक आने-जाने वाले लोग भी इन्हीं सड़कों से होकर गुजरते हैं। लोगों ने बताया कि गड्ढों के चलते वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का डर बना रहता है। सुमित गुप्ता, रमेश चंद्र, प्रवेश कुमार, प्रवीण शर्मा समेत कई लोगों ने बताया कि देखरेख के अभाव एवं गुणवत्ता की कमी के कारण सड़कें समय से पहले ही जर्जर हो गईं। रात में गड्ढे न दिखने पर आए दिन हादसे हो जाते हैं, क्योंकि कॉलोनी की 50 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं।
विज्ञापन


-----------
पार्कों में जलभराव से परेशानी
बुद्धि विहार फेज-2 के करीब 12 पार्क बदहाल पड़े हैं। पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। कई पार्कों में बारिश का पानी भरा हुआ है, क्योंकि जलनिकासी की कोई व्यवस्था ही नहीं है। पार्कों में भरे गंदे पानी की बदबू से लोगों को परेशानी होती है। पार्क बदहाल होने से बच्चों के लिए खेलने की कोई जगह नहीं है। पार्कों में काफी गंदगी रहती है। इससे पार्कों की बजाय लोग सड़क पर टहलते हैं, जिससे हादसे का डर भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

कॉलोनीवासियों ने बताईं समस्याएं

कॉलोनी की सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में इन मार्गों से आवागमन करना जान जोखिम में डालना है। बाइक लेकर यहां से आने-जाने में हमेशा डर बना रहता है। -सूरज

सोसायटी के कई पार्क बदहाल पड़े हैं। पार्कों की साफ-सफाई कभी नहीं होती है। पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उग आई है। सफाई नहीं होने से यहां अक्सर सांप दिख जाते हैं। पार्कों में कोई जाना नहीं चाहता है। राजबाला

कॉलोनी की तमाम स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। रात के समय आने-जाने में काफी परेशानी होती है। चार पहिया वाहनों रोशनी सामने से पड़ने पर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढे नहीं दिखते और हादसा हो जाता है। - नरेश कुमार

00

-बुद्धि विहार फेज-2 की सड़कें दुरुस्त कराने के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। चार महीने के भीतर नगर निगम को भुगतान कर बुद्धि विहार फेज-2 को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद नगर निगम सड़कें दुरुस्त कराएगा। - नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता, आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed