फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brigadier Venkatesh Sharma gave the mantra of unity and discipline to the cadets

ब्रिगेडियर वेंकटेश शर्मा ने कैडेट्स को दिया एकता और अनुशासन का मंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 03:21 AM IST
विज्ञापन
Brigadier Venkatesh Sharma gave the mantra of unity and discipline to the cadets
मुरादाबाद। 24वीं यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में आयोजित सीएटीसी -91 कैंप का निरीक्षण गुरुवार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर वेंकटेश शर्मा ने किया। ब्रिगेडियर ने कैंप में शामिल कैडेट्स में अपने वक्तव्य से जोश भरा। उन्होंने कैडेट्स को एकता और अनुसासन का मंत्र दिया। एनसीसी शिविरों में गर्ल्स कैडेट की भागीदारी की उन्होंने खूब सराहना की और सेना में शामिल होकर राष्ट्रीय फलक पर परचम लहराने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस कैंप में बरेली ग्रुप की कुल नौ बटालियनोंके कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। इसमें मुरादाबाद की 24 यूपी बटालियन एनसीसी का दबदबा कायम रहा। ड्रिल कंपटीशन, फ्लैग एरिया कंपटीशन और बेस्ट कैडेट कंपटीशन में 24 बटालियन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ऑल ओवर इंटर बटालियन कंपटीशन में भी बाजी मारी। कल्चरल कंपटीशन और गार्ड ऑफ ऑनर में नवीं यूपी बटालियन प्रथम स्थान पर रही। सैन्य अधिकारियों से मेडल और ट्राफी पाकर कैडेट्स की खुशी का ठिकाना न रहा। इस अवसर पर कर्नल राजेश मिश्रा, कर्नल मोनीश शर्मा, कर्नल विजय सिंह, कैप्टन मुनीश शर्मा, लेफ्टिनेंट डॉ राजीव चौहान, लेफ्टिनेंट रत्नेश जयसवाल, फर्स्ट ऑफिसर एन के माथुर, लेफ्टिनेंट शशांक शर्मा, सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह सहित बटालियन के सभी जेसीओ और एनसीओ का सक्रिय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed