{"_id":"6227536ce66d7857cd2155df","slug":"bride-molested-in-amroha-beaten-up-on-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: विदाई के बाद ससुराल की चौखट पर पहुंची दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा, सह ना पाई वो, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: विदाई के बाद ससुराल की चौखट पर पहुंची दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा, सह ना पाई वो, और फिर...
Tue, 08 Mar 2022 06:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 08 Mar 2022 06:30 PM IST
सार
अमरोहा में दुल्हन के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दुल्हन ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। मामले में दुल्हन ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विदाई के बाद ससुराल की चौखट पर पहुंची दुल्हन के साथ नंदोई ने छेड़खानी कर दी। विरोध किया तो दुल्हन के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। ननद ने कानों के झुमके और गले का हार छीन लिया।
घटना के बाद थाने पहुंची दुल्हन ने तहरीर देकर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस जांच करने का दावा कर रही है।
यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी की शादी 6 मार्च को पास के गांव निवासी युवक के साथ हुई। शादी की सभी रस्में धूमधाम के साथ संपन्न हुई थीं। आरोप है कि विदाई के बाद दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो उसकी ननंद उसे कार से उतार कर घर में ले जाने लगी।
विज्ञापन
आरोप है कि तभी नंदोई ने दुल्हन के साथ छेड़खानी कर दी। दुल्हन ने इसका विरोध किया तो नंदोई और ननद ने मारपीट की। इसी बीच ननद ने दुल्हन के कानों की झुमकी और गले का हार छीन लिया। ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दुल्हन के साथ छेड़छाड़ की घटना से दोनों परिवारों के बीच खलबली मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और दुल्हन को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे। यहां दुल्हन ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दुल्हन की शिकायत के दो दिन बाद भी पुलिस ने घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।