फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bride molested in Amroha beaten up on protest

शर्मनाक: विदाई के बाद ससुराल की चौखट पर पहुंची दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा, सह ना पाई वो, और फिर...

Tue, 08 Mar 2022 06:30 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Mar 2022 06:30 PM IST
सार

अमरोहा में दुल्हन के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दुल्हन ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसकी पिटाई की गई। मामले में दुल्हन ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bride molested in Amroha beaten up on protest
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। विदाई के बाद ससुराल की चौखट पर पहुंची दुल्हन के साथ नंदोई ने छेड़खानी कर दी। विरोध किया तो दुल्हन के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। ननद ने कानों के झुमके और गले का हार छीन लिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद थाने पहुंची दुल्हन ने तहरीर देकर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस जांच करने का दावा कर रही है। 
विज्ञापन


यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। उसकी बेटी की शादी 6 मार्च को पास के गांव निवासी युवक के साथ हुई। शादी की सभी रस्में धूमधाम के साथ संपन्न हुई थीं। आरोप है कि विदाई के बाद दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची तो उसकी ननंद उसे कार से उतार कर घर में ले जाने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तभी नंदोई ने दुल्हन के साथ छेड़खानी कर दी। दुल्हन ने इसका विरोध किया तो नंदोई और ननद ने मारपीट की। इसी बीच ननद ने दुल्हन के कानों की झुमकी और गले का हार छीन लिया। ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दुल्हन के साथ छेड़छाड़ की घटना से दोनों परिवारों के बीच खलबली मच गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और दुल्हन को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे। यहां दुल्हन ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। दुल्हन की शिकायत के दो दिन बाद भी पुलिस ने घटना में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed