फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bride is black beaten and thrown out of house after five months of marriage in moradabad

यूपी: दुल्हन काली है... 'तू घर छोड़कर चली जा, वरना तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे'; दूल्हे ने पीटकर भगाया

Wed, 20 Sep 2023 11:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Sep 2023 11:55 AM IST
सार

मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। शादी के पांच माह बाद ही दुल्हन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन को काली बताकर घर से निकाल दिया। अब दुल्हन की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
bride is black beaten and thrown out of house after five months of marriage in moradabad
दुल्हन ने लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। पाकबड़ा में दुल्हन को काली बताकर दहेजलोभियो ने विवहिता को मारपीट करके घर से निकाल दिया। दुल्हन की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


मंझोला थाना इलाके के न्यू दुर्गा कॉलोनी निवासी लल्लू सिंह ने अपनी बेटी सुष्मिता की शादी 11 मई 2023 को पाकबड़ा थाना इलाके के समाथल गांव निवासी राजीव कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने दुल्हन को ताने मारने शुरू कर दिए। 
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कहता थे कि ये काली कलोटी हमारे ही नसीब में रखी थी। आए दिन काली-काली बोलकर ताने मारने लगे। उसके बाद घरेलू कार्यों में कमियां निकालनी शुरू कर दी। पति राजीव कुमार गंदी गंदी गालियां और मारपीट करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा कि तू हमारा घर छोड़कर चली जा वरना तुझे मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेंगे। 13 सितम्बर को सुष्मिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने हाथापाई कर चाकू से लहूलुहान कर घर से निकाल दिया। 
 

विवाहिता ने अपने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। विवाहिता ने पाकबड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति राजीव कुमार, जेठ मुकेश कुमार, ससुर लखपत सिंह, सास लोंगवती, ननद बबीता और देवर सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया की पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed