{"_id":"62547b6bc2dc7116567c9ed9","slug":"bride-died-afer-six-days-of-marriage-city-news-mbd4244442125","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के छह दिन दुल्हन की मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के छह दिन दुल्हन की मौत,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा क्षेत्र में शादी के छह दिन बाद दुल्हन की मौत हो गई। ससुराल पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद से निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
पुलिस के मुताबिक, बिजनौर जनपद के एक गांव निवासी युवती की ठाकुरद्वारा के एक गांव निवासी युवक के साथ छह दिन पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। यहां घर की महिलाओं ने उसका स्वागत किया। कुछ घंटे बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई। दूल्हे और उसके परिवार के लोग उसे लेकर ठाकुरद्वारा में एक डॉक्टर के पास पहुंचे। यहां चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन दुल्हन की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन उसे मुरादाबाद में कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। सोमवार रात उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।