{"_id":"657cbc17764f92096b046f8e","slug":"bride-absconds-with-lover-four-days-after-marriage-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-303969-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी के चार दिन बाद दुल्हन प्रेमी के साथ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी के चार दिन बाद दुल्हन प्रेमी के साथ फरार
विज्ञापन
सुरजन नगर (मुरादाबाद)।
क्षेत्र के गांव निवासी विवाहित शादी के चार दिन बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के समय विवाहिता मायके में ही थी और वह अपने साथ नकदी और जेवर भी ले गई। परिजनों ने पुलिस ने शिकायत कर विवाहिता का पता लगाने की गुहार लगाई है।
थाने पहुंचे विवाहिता के मायके वालों ने बताया कि आठ दिन पहले पास के ही गांव निवासी एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी बेटी की शादी क्षेत्र के ही एक निवासी युवक से की थी। शादी के दो दिन बाद उनकी बेटी अपने घर आई थी और दो दिन बाद उसे अपनी ससुराल जाना था, लेकिन पास के ही गांव निवासी एक युवक उसे अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी उन्होंने बेटी के ससुरालियों को भी दी। इसके बाद उन्होंने व बेटी के ससुराल वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।