फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brick-stones went on two sides, three injured

दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Brick-stones went on two sides, three injured
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम डोमघर में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट पत्थर चलने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान तीन युवक घायल हुए जिसका पुलिस ने उपचार कुंदरकी सीएचसी पर कराया है।
विज्ञापन

एक पक्ष के मोहम्मद खुर्शीद निवासी ग्राम डोमघर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 16 जुलाई को उसका बेटा मोहम्मद फैज गाड़ी चला कर वापस आया था। तभी गांव के ही नईम, फहीम और तारिक ने बिना वजह गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उसके बाद दरवाजे पर ईंट पत्थर फेंक कर मारे। मारपीट के कारण मोहम्मद फैज के चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के नईम पुत्र मुर्तजा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अपने घर से दुकान पर जा रहा था। तभी रास्ते में तारिक और फैजान में झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन

इनका बीच बचाव करने लगा। इतने में खुर्शीद अपने हाथ में लिए लोहे की रॉड से उसे ही पीटना शुरू कर दिया। उसके सिर और टांगों में रॉड से बार किए जिससे गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद ईंट पत्थर भी फेंक कर मारे गए। पुलिस ने दर्ज मुकदमों की विवेचना शुरू कर दी है और साक्ष्यों के अनुसार उचित कार्रवाई की बात कहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed