फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Breakdown in the line, power supply to 30 villages disrupted

Moradabad News: लाइन में ब्रेकडाउन, 30 गांवों की बिजली ठप

Tue, 05 Aug 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 05 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Breakdown in the line, power supply to 30 villages disrupted
बिलारी। सोमवार सुबह तेज बारिश के दौरान हवा चलने से बिलारी और सहसपुर विद्युत उपखंड में आने वाले कई विद्युत उपकेंद्रों के फीडरों की लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया। बिलारी से सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली हाईटेंशन विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन से पूरा विद्युत उपकेंद्र भर ठप रहा। बिलारी नगर के कई मोहल्लों में भी सोमवार को अलग अलग समय में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र को बिलारी के 132 केवी बिजलीघर से जो हाईटेंशन विद्युत लाइन जा रही है। इसी लाइन पर हाईवे के किनारे पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से ब्रेकडाउन हो गया था। सोमवार सुबह दस बजे इसी लाइन के ब्रेकडाउन को दूर करने की कोशिश के दौरान हुए हादसे में संविदा विद्युत कर्मी मनोज राजभर की नीचे गिरकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद विद्युत कर्मियों ने काम को वहीं रोक दिया था। ऐसी स्थिति में हाईटेंशन विद्युत लाइन का ब्रेकडाउन दूर न होने से सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े छह फीडरों के सभी तीस ग्रामों के उपभोक्ताओं को सोमवार को दिन भर विद्युत आपूर्ति से वंचित रहना पड़ा। सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता महेंद्र कुमार रवि ने बताया कि शाम को हाईटेंशन विद्युत लाइन का ब्रेकडाउन ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन

उधर बिलारी देहात, जरगांव,मुबारकपुर, हजरतनगर गढ़ी, समाथल, स्योंडारा आदि विद्युत उपकेंद्रों के फीडरों में भी बारिश होने के दौरान अलग अलग समय में ब्रेकडाउन होने से विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिलारी नगर के टाउन टू और टाउन थ्री फीडर पर सोमवार को दिन के समय में ब्रेकडाउन होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। बिलारी विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता शिवम वाष्णेर्य ने बताया कि जब भी किसी फीडर में ब्रेकडाउन हो जाने की सूचना मिली तब लाइन स्टाफ को मौके पर भेजकर जल्दी ही ब्रेकडाउन दूर कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed