Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brawl Erupts Over Dancing During Wedding Procession; Sticks and Batons Wielded

Moradabad News: बरात चढ़त के दौरान डांस को लेकर मारपीट, चले लाठी-डंडे

Fri, 22 May 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 22 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Brawl Erupts Over Dancing During Wedding Procession; Sticks and Batons Wielded
कांठ। बरात चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे और बेल्टें चलीं। जिससे दूल्हा पक्ष के छह लोग घायल हो गए। वह लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज और मेडिकल कराया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट अंतर्गत आने वाले बाल किशनपुर से मुकुल कुमार की बरात कांठ के नया गांव में पवन सिंह के यहां आई थी। बरात चढ़त के दौरान डांस करने को लेकर बरातियों में ही आपस में कहासुनी हो गई। आरोप है कि बात बढ़ने पर बाल किशनपुर के रहने वाले बरातियों में से ही कुछ लोगों ने नया गांव निवासी अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर दूल्हा पक्ष के ही लोगों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे और बेल्टें चलीं।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान दूल्हा पक्ष के शक्ति सिंह निवासी रायपुर थाना जसपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड, हनी निवासी सिंगा थाना सिवाला कलां बिजनौर, अरुण कुमार, कन्हैया, सूरज सिंह निवासी बाल किशनपुर, चमन सिंह निवासी भक्तावाला घायल हो गए। शक्ति सिंह, हनी अरुण कुमार और कन्हैया सिर फटने से लहूलुहान हो गए। आरोप है कि इसके बाद मारपीट करने वाले मौके से भाग गए। सूचना पर कांठ पुलिस भी नया गांव पहुंच गई। घायल लहूलुहान हालत में थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें इलाज और मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया। दूल्हे के भतीजे अरविंद कुमार ने नामजद सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। एसएचओ कांठ सुदेश पाल सिंह का कहना है कि घायलों का मेडिकल कराया गया है, तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--फोटो सं. 13, 14, 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed