फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brass exporters not happy to jartly's budget

पीतल उद्योग : मुश्किल दौर में बजट से मिली मायूसी

Tue, 01 Mar 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
Brass exporters not happy to jartly's budget
मुश्किल दौर से गुजर रही हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को बजट से भी राहत नहीं मिली। सरकार से सपोर्ट की उम्मीद लगाए बैठे निर्यातकों को केवल निराशा ही हाथ आई है। निर्यातकों के अनुसार बजट में एमएसएमई सेक्टर को पूरी तरह से नजरअंदाज कर किया गया। जबकि वैश्विक मंदी की आहट से एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में पहले से ही गिरावट दर्ज की जा रह थी। सरकारी सहयोग नहीं मिलने से उद्योग पर परिणाम दूरगामी होंगे।
विज्ञापन



इकनामिक सर्वे से निर्यातक उम्मीद लगा रहे थे कि सरकार गिरावट के दौर से गुजर रही इंडस्ट्री को इंसेंटिव देगी। ग्लोब इंटरनेशनल के निर्यातक सतपाल का कहना है बजट से पूरी तरह से चुनावी बजट है। इंडस्ट्रीज को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। इंडस्ट्री के लिए बैंक ब्याज में छूट नहीं दी। कैपिटल गुड्स पर इंसेंटिव नहीं दिया। आगे के लिए भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है। भविष्य में किसी छूट और सपोर्ट की उम्मीद भी बेमानी ही कही जाएगी।
विज्ञापन



मोदी जी ने किसानों की बदहाली दूर करने के लिए बजट दिया है, लेकिन एक्सपोर्टर्स की बदहाली शुरू हो गई है। वहीं सीएल गुप्ता एक्सपोर्ट से अजय गुप्ता का कहना है कि उम्मीद तो बहुत थी, लेकिन हाथ कुछ नहीं आया। जो कुछ जमा पूंजी थी वह भी जाती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंडस्ट्री को विशेषकर मध्यम उद्योग को पूरी तरह से नजरअंदाज किया है। सर्विस टैक्स आधा फीसदी और बढ़ाया गया। मंदी के दौर में समस्याएं और बढ़ेंगी। बंसल इंपेक्स के शरद बंसल का कहना है कि बजट ने अरमान ही तोड़ दिए हैं। विश्व भर में मुद्राओं के अप डाउन से हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट प्रभावित हो रहा है।



सरकार से सपोर्ट की जरूरत थी पर हुआ उल्टा। एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को अपने ही बल पर खड़ा होना होगा। जेड संस के नवेद उर रहमान का कहना है कि इस बजट के परिणाम दूरगामी होंगे। बजट के अलावा एग्जिम पालिसी भी ऐसी ही रही तो एक्सपोर्ट में वृद्धि होना बहुत मुश्किल होगा। सरकार को एक्सपोर्ट पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed