फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brass city lit up with rainbow coloured lights, the joy of Deepotsav prevailed

Moradabad News: सतरंगी रोशनी से जगमगाई पीतलनगरी, छाया दीपोत्सव का उल्लास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Brass city lit up with rainbow coloured lights, the joy of Deepotsav prevailed
मुरादाबाद। दिवाली का उल्लास चारों ओर छाया हुआ है। घर-द्वार वंदनवार की खुशबू से महकने लगी हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा शहर नहाया है। रविवार को उत्साह के साथ छोटी दिवाली मनाई गई। सोमवार को धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जाएगा। सुख-समृद्धि के प्रतीक भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की शुभ मुहूर्त में घरों और प्रतिष्ठानों में पूजा होगी। दिवाली की खरीदारी के लिए रविवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। छोटी दिवाली पर सुबह घरों में पूजन किया गया तो शाम को घर के बाहर दीये जलाए गए। घरों और प्रतिष्ठानों को फूलों के वंदनवार, रंग-बिरंगी झालरों और पर्दों से सजाया गया। कई प्रतिष्ठानों पर थीम के हिसाब से स्टैच्यू भी लगाए गए। मिठाई की खरीदारी पर भी उपहारों की व्यवस्था दुकानदारों ने की। रविवार सुबह आठ बजे से ही दुकानें खुल गई थीं।
विज्ञापन

गुरहट्टी, बाजार गंज, कोतवाली, टाउन हाल, चौमुखापुल, अमरोहा गेट, बर्तन बाजार, मंडी चौक, बुधवार खाना, नवीन नगर, हरथला, प्रभात मार्केट, रोड आदि पर दुकानों पर सजे सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहे थे। सबसे ज्यादा भीड़ मूर्तियों और फूलों की दुकानों पर रही। लोगों ने जमकर फूलों और मूर्तियों की खरीदारी की। इसके अलावा किराना की दुकानों पर भी खील-बताशे खरीदने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दिया। किराना व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि ड्राई फ्रूट के गिफ्ट पैक हैं। खील, खिलौने और बताशा 70 से सौ रुपये किलो है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। गोला 200 और 250 रुपये किलो है।
विज्ञापन


200 रुपये किलो बिका गेंदा
दीपावली पर कमल के फूल से लक्ष्मी-पूजन करना शुभ माना जाता है। इसके लिए घरों और पूजास्थल को भी फूलों से सजाया जाता है। रविवार सुबह से ही जगह-जगह फूलों और मालाओं के ठेले लगे थे। मझोला में दुकानदार सोनू ने बताया कि गेंदे का फूल 150-200 रुपये प्रति किलो, गेंदे के फूल की माला 220 रुपये किलो और कमल की कली 50 रुपये प्रति पीस है। वहीं गेंदे के फूलों की छोटी माला 30 रुपये की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वंदनवार की भी मांग

प्रमुख बाजारों में दुकानों के अलावा सड़क किनारे अस्थायी दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। कंडील, झूमर, वंदनवार, झालर, लक्ष्मी गणेश की फोटो, लक्ष्मी जी के पैरों के स्टीकर, ओम, मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के श्रीयंत्र की खूब बिक्री हुई। वंदनवार में सलीन, फूल, मोती, नग के अलावा मैटेलिक डिजायन की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed