फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brajesh Pathak in Moradabad: Law and order is strong in UP, we will form government third time in 2027

मुरादाबाद में ब्रजेश पाठक: यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत, 2027 में तीसरी बार बनाएंगे सरकार, सपा पर साधा निशाना

Fri, 06 Feb 2026 10:53 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 10:53 PM IST
सार

मुरादाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा यूपी में तीसरी बार सरकार बनाएगी। एसआईआर पर विपक्ष हार की आशंका से बेवजह हंगामा कर रहा है।

विज्ञापन
Brajesh Pathak in Moradabad: Law and order is strong in UP, we will form government third time in 2027
मुरादाबाद में बच्चों को सम्मानित करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच मौजूद रहती है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं ने आम लोगों का दिल जीता है।

विज्ञापन


आज प्रदेश की कानून व्यवस्था की हर तरफ सराहना हो रही है। इसी भरोसे के साथ 2027 में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ है। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में बड़े बदलाव आए हैं।
विज्ञापन


आज जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर हो रहा है। प्रतिव्यक्ति आय में वृद्धि हुई है और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब बीमारू नहीं रहा, बल्कि विकसित राज्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एसआईआर को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता सूची सही और निष्पक्ष बने, इसके लिए अधिकारी काम कर रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की देखरेख में संपन्न की जा रही है। विपक्ष अपनी हार को पहले से देखकर बेवजह हो-हल्ला मचा रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा अराजकता की राजनीति को अभी तक नहीं भूल पाई है।

जब-जब प्रदेश में सपा की सरकार आई है, तब-तब प्रदेश को दंगों, गुंडई और अराजकता में झोंकने का काम किया गया है। आज की सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है, जिससे आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। डिप्टी सीएम ने दो टूक कहा कि विकास, सुरक्षा और सुशासन के मुद्दे पर जनता भाजपा के साथ है और 2027 में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

सपा राज में चौपट थी व्यवस्था
समाजवादी पार्टी के शासनकाल को आड़े हाथों लेते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा राज में उत्तर प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी थी लेकिन अब प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने कहा कि 2017 तक यूपी को बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था जबकि अब प्रदेश विकासशील राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है।

डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है और स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा विस्तृत हुआ है। इसके अलावा शिक्षा के स्तर में भी लगातार सुधार देखने को मिल रहा है।

डिप्टी सीएम ने मुरादाबाद की सराहना करते हुए कहा कि शहर के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यापार, समाजसेवा और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मंच देकर सम्मानित करना समाज को आगे बढ़ाने का काम है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला इस तरह के आयोजनों के जरिए सकारात्मक कार्यों को सामने लाने का सराहनीय प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपेक्षित शहरों में गिना जाता था। यहां एक सप्ताह दिन में बिजली मिलती थी तो एक सप्ताह रात में। कानून व्यवस्था भी चरमरा गई थी और आमजन खुद को असुरक्षित महसूस करता था। लेकिन मौजूदा समय में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है और विकास कार्य तेज गति से हो रहे है। बेस्ट ऑफ माई सिटी-नए अंदाज में कॉफी टेबल बुक को उन्होंने शहर की उपलब्धियों, पहचान और सकारात्मक बदलावों का सशक्त दस्तावेज बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed