फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brainstorming continues on the names of candidates in SP, faces can change

सपा में प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी, बदल सकते हैं चेहरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming continues on the names of candidates in SP, faces can change
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। दावेदार पिछले पांच दिनों से लखनऊ में डटे हैं। प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है। उम्मीदवारी घोषित करने में देरी के पीछे चेहरे बदलने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में सपा ने जिले की छह में से चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। देहात से हाजी इकराम कुरैशी, कुंदरकी से हाजी रिजवान, ठाकुरद्वारा से नवाबजान, बिलारी से मोहम्मद फहीम विजयी रहे। वहीं नगर से हाजी यूसुफ अंसारी और कांठ से अनीसुर्हमान को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। कहने के लिए सपा में मुरादाबाद नगर और कांठ विधानसभा से आवेदन लिए गए हैं, लेकिन दूसरे सीटों के लिए भी दावेदारों ने जोर लगाया है। पिछले पांच दिनों से दावेदार लखनऊ में सुबह शाम सपा कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। दावेदार अपने समर्थकों से टिकट पक्का बता रहे हैं, सिर्फ सिंबल मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दो दिन बाद शुक्रवार से नामांकन शुरू हो जाएगा। लेकिन सपा मुखिया की ओर से जिले के प्रत्याशियों के नामों पर अभी मुहर नहीं लग पाई है। चर्चा है कि पार्टी नए चेेहरे पर भी दांव लगा सकती है। इसके लिए मंथन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed