फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brahmin society should make others realize their power: Satish

दूसरों को अपनी ताकत का एहसास कराए ब्राह्मण समाजः सतीश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Brahmin society should make others realize their power: Satish
दिल्ली रोड स्थित होटल राही में विचार संगोष्ठी कार्यक्रम में अपने विचार रखते बसपा के राष्ट्रीय म? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है। दूसरों को अपनी ताकत का एहसास कराएं। यूपी में ब्राह्मण समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है। दलित समाज के साथ भाईचारा बनाएं।
विज्ञापन

वह शनिवार को मुरादाबाद में आयोजित बसपा की विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2005 मेें भी वह ब्राह्मण समाज को जोड़ने निकले थे।
कारवां आगे बढ़ता गया और समाज के लोग बसपा से जुड़ते गए। नतीजा आपके सामने रहा, 2007 में प्रदेश में बसपा की बहुमत की सरकार बनी। लेकिन आज ब्राह्मण समाज बंटा हुआ है। एकजुट नहीं रहता है। यूपी में ब्राह्मण और अनुसूचित जाति का उत्पीड़न हो रहा है। आज दोनों समाज सरकार के पहले और आखिरी निशाने पर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी ताकत को फिर से पहचाना होगा। अपनी ताकत को दूसरे लोगों को एहसास कराना होगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने नौकरियां देने की जगह नौकरियां खत्म करने का काम किया है। सरकार बेरोजगारों को नौकरी देने की बजाए पकौड़ा बेचने की सलाह देती है। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है। कृषि कानूनों का किसान विरोध कर रही है, लेकिन सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेने की जिद पर अड़ी है। सरकार उद्योगपतियों के जरिए किसानों की जमीन हड़पना चाहती है। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश, संचालन पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर और मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल निर्मल सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed