Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brahmin Mahasabha will strongly oppose the UGC Act.

Moradabad News: ब्राह्मण महासभा यूजीसी कानून का कड़ा विरोध करेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Brahmin Mahasabha will strongly oppose the UGC Act.
मुरादाबाद। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा 28 फरवरी को लखनऊ में आयोजित बैठक के दौरान यूजीसी कानून का कड़ा विरोध करेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से आह्नान किया गया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की मंगलवार को रामगंगा विहार स्थित बैंक्वेट हॉल में बैठक हुई। वक्ताओं ने लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। केंद्र सरकार की प्रस्तावित यूजीसी कानून का कड़ा विरोध किया जाएगा। आरोप लगाया कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की स्वायत्तता के लिए घातक है। साथ ही प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ किए गए कथित अपमान पर भी आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता गोपाल मिश्रा और संचालन जिलाध्यक्ष करनवीर शर्मा ने किया। इस दौरान लोकेश भारद्वाज,पंडित अवधेश शर्मा, रजत शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनूप कौशल, विमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed