{"_id":"664e8d5aa4acc6a9bb0c11c7","slug":"bought-a-mobile-worth-rs-1-lakh-24-thousand-by-fraud-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-405951-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धोखाधड़ी कर 1 लाख 24 हजार का मोबाइल खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धोखाधड़ी कर 1 लाख 24 हजार का मोबाइल खरीदा
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)
नगर के एक मोबाइल शोरूम के संचालक ने एक व्यक्ति की आईडी से धोखाधड़ी कर दूसरे व्यक्ति को 1.24 लाख का मोबाइल दे दिया। पीड़ित व्यक्ति के पास नोटिस पहुंचा तो उसे मामले की जानकारी हुई। जिस पर उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हाथीपुर चित्तू निवासी मोहम्मद इस्तेकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब छह माह पहले उसने नगर स्थित एक मोबाइल शोरूम से किस्तों पर 18 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था। जिसके लिए उसने अपनी आईडी दी थी। आरोप है कि शोरूम संचालक ने धोखाधड़ी से उसकी आईडी पर एक अन्य व्यक्ति को 1.24 लाख रुपये की कीमत का मोबाइल दे दिया। मोबाइल की किश्तें जमा नहीं हुई, तो फाईनेंस कंपनी ने उसको नोटिस भेजा गया। जिस पर उसे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।