{"_id":"618ad078a44f5e2cdb47e90a","slug":"both-tte-suspended-for-molesting-a-girl-city-news-mbd4089150192","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ के मामले में दोनों टीटीई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ के मामले में दोनों टीटीई निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। ट्रेन नंबर (01629) दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल में युवती से छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को ट्रेन में ड्यूटी करने वाले दोनों टीटीई को निलंबित कर दिया है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है। मामले की जांच सीआईटी स्टेशन विजयंत कुमार शर्मा को सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर पीड़ित युवती ने दिल्ली जीआरपी को मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
सोमवार को लखनऊ से दिल्ली के लिए एक युवती ट्रेन (01629) के स्लीपर कोच में अपने भाई के साथ यात्रा कर रही थी। आरोप है कि ट्रेन में तैनात टीटीई ने सोती हुई युवती से छेड़छाड़ की। इस पर वह घबराकर उठ गई। इसके बाद टीटीई ने जबरन उसे अपना फोन नंबर देने की कोशिश की। पीड़ित युवती दिल्ली विश्वविद्यालय में लॉ की छात्रा है। मामले की शिकायत फौरन युवती के भाई ने ट्वीटर के माध्यम से की थी। रेलवे कंट्रोल द्वारा सूचना प्रसारित होने पर ट्रेन के मुरादाबाद रुकने पर जीआरपी ने पीड़िता से पूछताछ भी की थी लेकिन उन्होंने यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अब इस मामले में दिल्ली में शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं मुरादाबाद में सीनियर डीसीएम ने दोनों टीटीई शेखर और आशीष गुप्ता को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है।