फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Both sides filed reports in the dispute over giving speeches for donations at the Idgah.

Moradabad News: ईदगाह में चंदे के लिए तकरीर करने के विवाद में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 25 Mar 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 25 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Both sides filed reports in the dispute over giving speeches for donations at the Idgah.
बिलारी। नगर की ईदगाह में ईद के दिन चंदा करने के लिए तकरीर को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष और उलमा ने एक-दूसरे पर अभद्रता करने और मारपीट करने के आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ईदगाह पर नमाजियों से चंदा करने के लिए एक पक्ष द्वारा तकरीर करने के दौरान दूसरे पक्ष के आलिम के एतराज करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और धक्कामुक्की हो गई थी। दोनों पक्षों को थाना प्रभारी ने समझाने का प्रयास भी किया था लेकिन विवाद नहीं निपट पाया था।
विज्ञापन

ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रफी राजू ने दूसरे पक्ष के दो उलमा मुजीबुर्रहमान और हबीबुर्रहमान के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 21 मार्च की सुबह वह ईदगाह में ईद की नमाज की व्यवस्था में लगे हुए थे और माइक से ईदगाह में कार्य कराने हेतु चंदा कर रहे थे, तभी ईदगाह में मौजूद मुजीबुर्रहमान और हबीबुर्रहमान में अपशब्द करते हुए विरोध किया तथा मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मोहम्मद रफी की तहरीर पर मुजीबुर्रहमान और हबीबुर्रहमान रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से कारी मुजीबुर्रहमान ने ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद रफी राजू और कमेटी संरक्षक मौलाना हसन रजा के खिलाफ थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बिलारी के शहर इमाम का इंतकाल हो जाने के बाद बरेली मरकज से यह जानकारी दी गई कि फिलहाल बिलारी की ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती हामिद अली नमाज पढ़ाएंगे और तकरीर करेंगे। आरोप लगाया कि ईदगाह में ईद की नमाज पढ़ने से पहले मोहम्मद रफी राजू और मौलाना हसन रजा ने बरेली शरीफ के मुफ्ती साहब की बातों का उल्लंघन किया और ईदगाह में तकरीर करने के लिए मौलाना हसन रजा को खड़ा कर दिया। जब ऐसा करने से रोका गया तब आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed