{"_id":"62b4b99c7993cb1e8861f1e9","slug":"bone-fractures-of-women-after-beaten-by-polic-tanda-news-mbd432411269","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने जाने पर पिटाई करने से हाथ की हड्डी टूटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने जाने पर पिटाई करने से हाथ की हड्डी टूटने का लगाया आरोप
विज्ञापन
टांडा। नगर निवासी दो मतदाताओं ने लोकसभा उपचुनाव में मतदान करने जाने पर पुलिस द्वारा पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने किसी की भी पिटाई करने से इंकार किया है।
नगर के मोहल्ला मस्जिद कोहना निवासी महताब पत्नी मैराजुल ने आरोप लगाया है कि वो अपना वोट डालने वार्ड 7 स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गईं थीं। लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें वोट डालने नहीं जाने दिया। जब उन्होंने कारण जानना चाहा तो मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। जिसमें से एक लाठी उनके बाएं हाथ पर लगी और हाथ की हड्डी टूट गई।
वहीं नगर के मोहल्ला सराय निवासी इश्तियाक ने भी आरोप लगाया कि वो मोहल्ला नवाबपुर स्थित चंद्रमुखी इंटर कॉलेज में बने वोट पर वोट डालने गया था लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने वोटर पर्ची हाथ में देखते ही उन पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। जिसमें उनके बाएं हाथ का अंगूठे में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अजय पाल सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा मारपीट का कोई मामला संज्ञान में नहीं है और न ही उनसे किसी ने शिकायत की है। पुलिस द्वारा किसी के साथ भी मारपीट नहीं की गई है। संवाद