फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   body of young sent to postmartom

ढाई माह बाद पोस्टमार्टम के लिए कब्र से किनाला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
body of young sent to postmartom
भोट। करीब ढाई माह पहले युवक की मौत के मामले में डीएम के आदेश पर उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में युवक की कब्र को खुदवाकर उसका शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। कारपेंटर कामरान की मुरादाबाद में संदिग्ध हालात में मौत गई थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद उसके पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र
विज्ञापन

दिया था।
थाना क्षेत्र के मिलक मिर्जा फय्याज गांव निवासी इरफान ने जिलाधिकारी को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसके पुत्र कामरान की 18 अगस्त को मौत हो जाने पर उसके शव को दफन करा दिया गया था। प्रार्थनापत्र में उसने अपने पुत्र के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने का अनुरोध किया था। जिस पर जिलाधिकारी ने कब्र खोदकर शव का निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार सुबह उपजिलाधिकारी सदर व पुलिस क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व युवक के शव को कब्र से निकलाकर पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया। युवक का शव कब्र से निकाले जाने की सूचना पर तमाम ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए और कब्रिस्तान में घुसने की कोशिश करने लगे। लेकिन कब्रिस्तान के गेट के पास पहले से ही मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाया और ग्रामीणों की भीड़ को मौके से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed