{"_id":"69961f51d0998f4f6d0d35b4","slug":"body-of-missing-student-from-thakurdwara-found-at-bareilly-railway-station-bilari-news-c-279-1-mo11005-113774-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ठाकुरद्वारा से लापता छात्र का शव बरेली रेलवे स्टेशन पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ठाकुरद्वारा से लापता छात्र का शव बरेली रेलवे स्टेशन पर मिला
Thu, 19 Feb 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर के मोहल्ला वार्ड 24 के 16 फरवरी से लापता छात्र का शव बुधवार शाम को बरेली रेलवे स्टेशन पर मिलने की सूचना मिली। वह सुसाइड नोट लिखकर घर से लापता हो गया था। जीआरपी बरेली की सूचना पर पुलिस छात्र के परिजनों को लेकर बरेली के लिए रवाना हो गई है।
मोहल्ला वार्ड 24 निवासी रियाज ( 20) बीए में पढ़ता था। नगर के कोचिंग सेंटर पर भी स्टेनो की तैयारी कर रहा था रविवार को अचानक उसने अपने दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट डाला जिसमें उसने कहा कि वह सुसाइड कर रहा है। इसके बाद वह घर से चला गया वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था उसके पिता मोहम्मद आरिफ कन्फेक्शनरी सेल्समैन का काम करते हैं परिजनों की सूचना पर पुलिस ने छात्र को तलाश करने की कोशिश की। पुलिस और परिजनों ने उसकी काशीपुर, जसपुर, रेलवे स्टेशन सहित कई जगह तलाश की। उसकी लास्ट लोकेशन 16 फरवरी को दोपहर उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी में मिली थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और उसका पता नहीं चल सका। परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे तभी बुधवार शाम को जीआरपी बरेली से कोतवाली में एक सूचना आई जिसमें छात्र रियाज के बरेली में मिलने की जानकारी मिली। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि रियाज ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। ठाकुरद्वारा पुलिस को परिजनों के साथ वहां भेजा गया है। उनका कहना है कि वह पिछले पांच दिन से सोया नहीं था। मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले परिजनों ने उसका इलाज भी कराया था।