{"_id":"616d4416f78e3232914f479c","slug":"body-of-mds-student-found-hanging-from-fan-in-tmu-hostel-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: टीएमयू के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला एमडीएस छात्रा का शव, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: टीएमयू के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला एमडीएस छात्रा का शव, जांच शुरू
Mon, 18 Oct 2021 03:23 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:23 PM IST
सार
हापुड़ जिला के 24 शिव नगर मोदी नगर रोड निवासी वैशाली (25) पुत्री प्रमोद कुमार टीएमयू से एमडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को जब अन्य छात्राएं क्लास में चली गईं तो उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
छात्रा ने लगाई फांसी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकबड़ा थानाक्षेत्र स्थित टीएमयू के हॉस्टल के कमरे में सोमवार दोपहर एमडीएस की छात्रा का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हापुड़ जिला के 24 शिव नगर मोदी नगर रोड निवासी वैशाली (25) पुत्री प्रमोद कुमार टीएमयू से एमडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वैशाली यहां हॉस्टल के कमरे में ही अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। सोमवार दोपहर अन्य छात्राएं क्लास में चली गई थीं, जबकि वैशाली कमरे में रुक गई थी। दोपहर में क्लास लेने के बाद छात्राएं कमरे पर पहुंचीं तो उन्होंने वैशाली का शव पंखे से लटका देखा तो वह सन्न गई।
विज्ञापन
उन्होंने शोर मचाकर अन्य छात्राएं और स्टाफ के कर्मचारियों को बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी उच्च अफसरों को दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन