फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Body of dairy operator found hanging in shop

Moradabad News: दुकान में फंदे पर लटका मिला डेयरी संचालक का शव

Thu, 31 Oct 2024 03:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 31 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Body of dairy operator found hanging in shop
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में डेयरी संचालक का शव दुकान में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने डेयरी संचालक के साझीदार पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाना क्षेत्र के डींगरपुर निवासी मरगूब हुसैन की मझोला क्षेत्र के लाइनपार में दूध की डेयरी है। वह रोज गांव से आकर डेयरी चलाते थे और रात में घर लाैट जाते थे। बुधवार की सुबह मरगूब हुसैन डेयरी पर आए थे। दुकान खोलने के बाद आधा शटर गिरा दिया। कुछ देर बाद ग्राहक दूध खरीदने आए तो उन्होंने देखा कि आधा शटर खुला है, लेकिन अंदर कोई दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

एक ग्राहक ने शटर में झांक कर देखा तो डेयरी संचालक का शव फंदे से लटका था। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम पहुंच गई। बाद में परिजन भी आ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरगूब के साझीदार ने रुपये हड़प लिए थे। इससे वह परेशान थे। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पोस्टमार्टम में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed