{"_id":"6a384831f6631c1b0f00e223","slug":"body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-beside-the-railway-line-kanth-news-c-277-1-smbd1007-114226-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रेलवे लाइन के किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रेलवे लाइन के किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
कांठ। छजलैट क्षेत्र में रविवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की पर नहीं हो सकी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। छजलैट थाना क्षेत्र के चेतरामपुर और कांठ के खलीलपुर कद्दीम गांव के बीच रेलवे लाइन के किनारे अप लाइन के खंभा नंबर 1421/15 और 1421/14 के बीच सिरस के पेड़ से गमछे के सहारे एक अज्ञात युवक का शव लटका मिला। युवक की उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सुबह में घास लेकर लौट रहीं महिलाओं ने पेड़ से शव को लटका देख ग्रामीणों व खेतों पर काम कर रहे किसानों को बताया। लोगों को पुलिस को सूचना दी। मौके पर कांठ थाने के एसएचओ सुदेश पाल सिंह, एसआई मोहन सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। कुछ देर बाद छजलैट पुलिस भी आ गई। फील्ड यूनिट टीम भी बुला ली गई। टीम ने मौके पर जांच की और साक्ष्य जुटाए। शव को पड़े से नीचे उतरवाकर पुलिस ने स्थानीय लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। घटना स्थल छजलैट क्षेत्र का होने पर छजलैट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक ने हल्के आसमानी रंग की शर्ट, काला सफेद पट्टियों का लोअर और हरे रंग की चप्पल पहन रखी थी। थानाध्यक्ष छजलैट रमेश सहरावत ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई चोट नहीं थी। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र के गांवों में पता किया गया है, सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।