फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Boats again started running in Bholanath Colony, children and elderly confined to their homes

Moradabad News: भोलानाथ कॉलोनी में फिर चली नाव, बच्चे-बुजुर्ग घरों में कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Boats again started running in Bholanath Colony, children and elderly confined to their homes
मुरादाबाद। शहर में लगातार हो रही बारिश ने निगम की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि खुद मेयर विनोद अग्रवाल के प्रभात मार्केट स्थित आवास के सामने भी अत्याधिक जलभराव हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद विवेक शर्मा का कहना है कि नाले की सफाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई गई हैं। कई बार शिकायतें करने के बावजूद न तो सफाई हुई और न ही जल निकासी के इंतजाम किए गए। हल्की बारिश में ये हाल हैं तो अधिक बारिश में क्या होगा।
विज्ञापन

शहर के मुखिया मेयर के घर के बाहर पानी भरा होना लोगों के लिए हैरानी का सबब तो था ही साथ ही इसने सवाल खड़ा कर दिया कि जब नगर प्रमुख खुद अपने घर के आगे पानी से जूझ रहे हैं तो आम नागरिकों की दुश्वारियों की कल्पना ही कितनी भयावह होगी। शहर में मंगलवार की रात हुई बारिश के बाद सुबह कई मोहल्ले जलमग्न नजर आए। भोलानाथ कॉलोनी, विकास नगर, रामगंगा विहार, लालबाग, पीरगैब, मुगलपुरा जैसे इलाकों में हालत बद से बदतर हो गए। कहीं नाव चलती नजर आई तो कहीं बच्चे और बुजुर्गाें का घर से निकलना मुश्किल हो गया
विज्ञापन

भोलानाथ कॉलोनी के रहने वाले आनंद, स्वरोज, निर्मल और हुकुमलाल चौधरी ने आरोप लगाया कि निगम इस क्षेत्र को अवैध बताकर पल्ला झाड़ लेता है लेकिन समस्या का समाधान नहीं करता। पिछले साल भी यहां नाव चली थी। इस बार हालात और भी गंभीर हैं। यहां चार से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। कई घर के लोग ऊपरी मंजिल पर रहने लगे हैं। नीचे के हिस्से में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने शहर के अधिकतर मोहल्ले में जलभराव की समस्या से लोग जूझते नजर आए। दूसरी ओर लाइनपार और योजनाबद्ध तरीके से बसाई गई कॉलोनियों में भी भारी जलभराव हुआ। लाइनपार के दर्जन भर मोहल्ले में पानी लबालब भरा है। लोग सड़क पार करने से भी कतराते नजर आए। दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार व आवास विकास की कई सड़कें भी पानी से डूबी नजर आईं। सोनकपुर स्टेडियम के पास भी पानी भर गया जिससे खिलाड़ियों को स्टेडियम पहुंचने में मुश्किल हुईं।

00

नहीं हो सकी जलनिकासी
कई मोहल्ले में नगर निगम की टीम मडपंप की मदद से पानी की निकासी करती है। लेकिन बुधवार को मुख्यमंत्री के शहर में रहते हुए प्रमुख मार्गों से पानी को हटाया गया। इससे न तो मडपंप खाली मिला और न ही कर्मचारी। इससे पानी को बाहर निकालने और जलभराव को खत्म करने का काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed