फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Board exams will be held at 112 centres, with district-level monitoring of practical exams.

Moradabad News: 112 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, प्रयोगात्मक में जिला स्तर से होगी निगरानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Board exams will be held at 112 centres, with district-level monitoring of practical exams.
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग की दसवीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने केंद्रों की सूची जारी कर दी है। मुरादाबाद में 112 केंद्रों पर परीक्षाएं करवाई जाएंगी। डीआईओएस का कहना है कि सभी केंद्रों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रस्तावित हैं। वार्षिक परीक्षा में इस बार 77613 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 39715 विद्यार्थी हैं, जबकि इंटरमीडिएट के इस बार 37838 विद्यार्थी शामिल होंगे। पहले बोर्ड की ओर से जिले में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 114 शिक्षण संस्थानों की सूची जारी की थी। इस पर पहले आपत्तियां मांगी गई थीं। इन सभी केंद्रों के सापेक्ष जिले से 167 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय समिति ने आपत्तियों का निस्तारण करके 112 केंद्र प्रस्तावित किए थे। इसके बाद 22 दिसंबर तक बोर्ड ने अपने पास पुन: आपत्तियां मांग ली थीं। इसी के आधार पर बोर्ड ने मंगलवार को सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 112 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगात्मक परीक्षाओं में रहेगी निगरानी
दसवीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं मुरादाबाद मंडल में दो से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि इस बार प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भी सख्ती बरती जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर आनलाइन निगरानी के अलावा विभाग की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे। अभी तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग को जमा किया जाता था।


वर्जन...
केंद्रों की सूची फाइनल हो गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि उनके केंद्र पर जितने विद्यार्थी आवंटित हैं उनके अनुरूप फर्नीचर आदि की व्यवस्था कर लें। सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डिंग को सुचारू रखें। यदि केंद्र पर कोई कमी है तो उसे समय रहते दूर कर लें।
देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed