फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Board approves construction of colony at Kazipura for Rs 320 crores

एमडीएम का 86297.44 लाख बजट मंजूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Board approves construction of colony at Kazipura for Rs 320 crores
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के 2021-22 का बजट वर्चुअल बैठक में पास किया। यह बजट विभिन्न मदों से 18397 लाख रुपये की आय और 51657 लाख रुपये के व्यय का पास किया गया। इसके अलावा बोर्ड ने 320 करोड़ रुपये से काजीपुरा में कालोनी बनाने की मंजूरी दी है। वहीं, एक कंसलटेंट एजेंसी शहर में मल्टी लेबल पार्किंग बनाने के साथ ड्रेनेज सिस्टम को मजबूती से बनाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 11 बजे से एक एप के जरिए एमडीए बोर्ड की बैठक कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुई। फरवरी में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के बजट पास होना था, जो लगातार टल रहा था। वर्चुअल बैठक में बोर्ड के सामने सबसे पहले बजट पास करने का प्रस्ताव रखा गया। एमडीए सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता ने वर्ष 2021-22 के लिए विभिन्न मदों से 18397 लाख रुपये की आय और 51657 लाख रुपये के व्यय का बजट रखा। मुरादाबाद मंडल के आयुक्त एवं एमडीए के अध्यक्ष आंजनेय कुमार सिंह ने बजट के आंशिक संशोधन को स्वीकार करते हुए बजट पर सहमति जताई। बाकी संशोधनों को खारिज कर दिया और बजट पास हो गया। अंतिम अवशेष समेत कुल अनुमानित बजट 86297.44 लाख रुपये का मंजूर हुआ है। इसके अलावा बोर्ड ने मुरादाबाद के विकास के लिए महायोजना बनाने के लिए कंसलटेंट एजेंसी तय करने के लिए स्वीकृति दे दी है। कंसलटेंट एजेंसी शहर में मल्टी लेबिल पार्किंग बनाने के साथ ड्रेनेज सिस्टम को मजबूती से बनाएगी। शहर के पशुओं को बाहर शिफ्ट किया जाएगा। एजेंसी सभी विभागों के साथ मिलकर काम करेगी। इसके लिए जल्द ही एमडीए कंसलटेंट का चयन करने को विज्ञापन निकालेगा। वहीं, काजीपुरा में कालोनी बनाने के लिए 320 करोड़ रुपये को बोर्ड से मंजूरी मिली है। इस धनराशि से 350 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। बैठक में एमडीए उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी, सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता, डीएम राकेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त संजय चौहान, सीटीसीपी टीपी भास्कर, जल निगम के अभियंता सुशील कुमार आदि बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने दिया महानगर को मॉडल की तरह विकसित करने पर जोर
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने महानगर को स्मार्ट सिटी से अलग मॉडल के तौर पर विकसित किया जाना चाहिएए जिससे दूसरे प्राधिकरण और शहरों के लोग प्रेरणा ले सकें। सुव्यवस्थित पार्कए जगह जगह पार्किंग के अलावा कुछ ऐसे शॉपिंग सेंटर आदि बनेंए जिन्हें हम मॉडल कह सकें। इससे लोग रोजगार से जुड़ेंगे और शहर को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed