फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   blue print ready for encrouchment

अवैध कब्जों के खिलाफ डीएम ने तैयार किया ब्लू प्रिंट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
blue print ready for encrouchment
मुरादाबाद। नगर निगम की 14 वां वित्त आयोग की बैठक में डीएम राकेश कुमार ने रामगंगा नदी के किनारे हो चुके अवैध निर्माणों और मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने का ब्लू प्रिंट भी तैयार कर दिया। अवैध कब्जों का सर्वे करके नोटिस जारी करने के लिए नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग को 15 अगस्त यानी 23 दिनों की मोहलत दी गई है। डीएम ने सभी विभागों को सीधे उन्हें रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बीते दिनों प्रमुख सचिव ने रामगंगा नदी के किनारे दौरा करने के बाद चार स्पॉट पर अवैध निर्माणों को देखकर हटवाने के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव ने सीएम गुप्ता इंस्टीट्यूट के पीछे, जिगर कॉलोनी के पीछे, लालबाग काली मंदिर के पास और जामा मस्जिद के पुल और रेलवे पुल के बीच में नदी के किनारे अवैध निर्माण हटवाने के आदेश दिए थे। सिंचाई विभाग को रामगंगा नदी के किनारे हुए अवैध निर्माणों का सर्वे पूरे करके नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त, रामपुर रोड से शहर में एंट्री प्वाइंट का सौंदर्यीकरण किया जाना है। स्टेशन रोड पर दोनों तरफ बने अवैध निर्माण को चिह्नित किया जाना है।
विज्ञापन

इस तरह विभागवार बांटी गई जिम्मेदारियां :
- लोक निर्माण विभाग मुख्य सड़कों से अवैध निर्माणों को चिह्नित करके लाल निशान लगाने की कार्रवाई करेगा।
- नगर निगम के चीफ इंजीनियर और अधिशासी अभियंता को नालों पर बनी दुकानें, व्यवसायिक इमारतों को चिह्नित करने के आदेश हुए।
- मुरादाबाद विकास प्राधिकरण हाईवे के साथ विकसित हो चुकी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित करके रिपोर्ट डीएम को सौंपेगा।
- सिंचाई विभाग रामगंगा नदी के किनारे हो चुके अवैध निर्माणों की सर्वे रिपोर्ट डीएम कार्यालय को देगा।
चार मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण होगा चिह्नित
उन्होंने महानगर की चार मुख्य सड़कों पर खासतौर पर अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए। इनमें जीरो प्वाइंट से लोकोशेड पुल, कांठ रोड, संभल रोड और जामा मस्जिद से काशीपुर जाने वाली सड़क शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, सहायक सड़कों से भी अवैध कब्जे हटवाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed