{"_id":"60f32b988ebc3e736d2c1540","slug":"blindly-transferred-two-cvos-in-moradabad-city-news-mbd3960892200","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंख मूंद कर किया स्थानांतरण, मुरादाबाद में हो गए दो सीवीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंख मूंद कर किया स्थानांतरण, मुरादाबाद में हो गए दो सीवीओ
विज्ञापन
मुरादाबाद। शासन से मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को लेकर जारी की गई सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। जिसके चलते मुरादाबाद में दो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नियुक्त हो गए हैं। यह स्थित इसलिए उत्पन्न हो गई क्योकि पांच माह पहले यहां कार्यवाहक मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे एक पैथोलॉजिस्ट को सीवीओ दर्शाते हुए उनका स्थानांतरण लखनऊ कर दिया गया।
इसके साथ ही आजमगढ़ के सीवीओ का स्थानांतरण मुरादाबाद के सीवीओ पद पर कर दिया गया। शासन स्तर पर विभागीय अधिकारियों की इस चूक के कारण यहां मुख्य चिकित्साधिकारी के पद को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
जिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पद पर डॉ. प्रेम सिंह तैनात हैं। शासन से उप सचिव डॉ. प्रह्लाद बरनवाल के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जो सूची जारी की गई है उसमें डॉ. प्रेम सिंह का कहीं स्थानांतरण नहीं किया गया है। लेकिन इस सूची में मुरादाबाद सीवीओ प्रेम सिंह के स्थान पर आजमगढ़ के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार को मुरादाबाद का नया सीवीओ नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
यही नहीं जिले में पैथोलॉजिस्ट के पद पर तैनात डॉ. हरिशंकर वर्मा को मुरादाबाद का सीवीओ दिखाते हुए उनका स्थानांतरण संयुक्त निदेशक बीपी संस्थान लखनऊ के पद पर कर दिया गया दिखाया गया है। जबकि वर्तमान में वह मुरादाबाद के सीवीओ पद पर तैनात ही नहीं है। इसके चलते यहां सीवीओ के पद पर तैनाती को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है।
पांच माह पहले कार्यवाहक सीवीओ रहे थे डॉ. हरिशंकर
मुरादाबाद। पूर्व में यहां मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात रहे डॉ. बृजेश गुप्ता 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके स्थान पर जिले में पैथोलॉजिस्ट के पद पर तैनात डॉ. हरिशंकर वर्मा को कार्यवाहक मुख्य पशु चिकिसाधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया था। उन्होंने एक नवंबर से 14 फरवरी तक प्रभारी सीवीओ के रूप में कार्य किया। 15 फरवरी को शासन ने डॉ. प्रेम सिंह को हापुड़ से स्थानांतरित कर मुरादाबाद का सीवीओ नियुक्त कर दिया था। उन्होंने 15 फरवरी को ही यहां पहुंच अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया था और पैथोलॉजिस्ट डॉ. हरिशंकर अपने मूल पद पर वापस चले गए थे। लेकिन शासन से शुक्रवार को किए गए स्थानांतरण में डॉ. हरिशंकर को मुरादाबाद का सीवीओ दिखाते हुए लखनऊ स्थानांतरित कर दिया गया है।