{"_id":"62c9e603c1654c4a8f175b29","slug":"blame-of-no-registery-of-flat-city-news-mbd4341145144","type":"story","status":"publish","title_hn":"17.90 लाख लेकर नहीं कराया फ्लैट का बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17.90 लाख लेकर नहीं कराया फ्लैट का बैनामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने लाजपत नगर निवासी एक व्यक्ति और उसके पुत्र पर 17 लाख 90 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने रकम लेकर फ्लैट का बैनामा नहीं कराया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुगलपुरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला जिलाल स्ट्रीट मंडी चौक निवासी सरला अग्रवाल ने एसएसपी कार्यालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि अगस्त 2018 में कटघर के लाजपत नगर निवासी पिता-पुत्र से उसने गौर ग्रेसियस स्थित दो फ्लैट का सौदा तय किया था। एक फ्लैट के लिए 19 लाख 44 हजार रुपये की रकम तय की गई थी। महिला का कहना है कि उसने एक फ्लैट की पूरी रकम देकर बैनामा करा लिया, जबकि दूसरे फ्लैट के लिए भी 17 लाख 90 हजार रुपये दे दिए थे। रकम लेने के बाद आरोपियों ने 30 लाख रुपये की और मांग की। महिला का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। एसएसपी कार्यालय से महिला के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए सिविल लाइंस थाने भेज दिया है।