फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Blackmailers of women related to Naxalite area of Jharkhand

महिलाओं से ब्लैकमेलिंग के तार झारखंड के नक्सल इलाके से जुड़े 

Mon, 24 Feb 2020 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2020 03:36 AM IST
विज्ञापन
Blackmailers of women related to Naxalite area of Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर

मोटापा कम करने के नाम पर फेस बुक आईडी को हैक करके महिला मित्रों के नाम से महिलाओं, युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरे मंगा कर उन्हें पोर्न साइट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैक मेल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सर्विलांस के साथ साथ साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर जो जानकारी सामने आई है तो ब्लैकमेलर के तार झारखंड राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से जुड़े हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


फेसबुक पर महिलाओं की आईडी को हैक करके ब्लैकमेलिंग के मामले को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया है। कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात हैकर्स के साथ सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम-2008 की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें फेसबुक आईडी हैक करके दूसरी महिलाओं से अश्लील वार्तालाप किए जाने, मोटापा कम करने के नाम पर मांगे गए शरीर के फैट एरिया के फोटो मांगने, उन्हें पोर्न साइट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने आदि आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रविवार का अवकाश होने के कारण कई कंपनियों के बंद रहने के कारण अपेक्षित जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन अब तक जो जानकारी मिली है, उसके तार झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं। यह भी पता चला है कि यह बैंक एकाउंट भी झारंखड राज्य के ही एक व्यक्ति है। वहां एक कोरवा गांव है, जहां के साइबर अपराधी टेक्नीलॉजी के इस्तेमाल से वहीं बैठकर ऐसा कर रहे हैं। अभी लगातार जांच की जा रही है। झारखंड भी टीम भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईडी को पुलिस ने ब्लाक कराया

ब्लैकमेलर के झांसे में फंसी 25 से अधिक महिलाओं में सभी के फेसबुक एकाउंट का ब्लाक कराया जा रहा है। कुछ महिलाओं की आईडी ब्लाक हो गई है, कुछ की अगले चौबीस घंटे के अंदर हो जाएगी। लेकिन हैकर्स ने एक महिला से रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक बातचीत करके धमकियां दी हैं। 
मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो अधिकांश महिलाएं अलर्ट हो गई हैं।

एक महिला ने बताया कि हैकर्स को जब जवाब देना बंद कर दिया गया तो उसने फेसबुक मैसेंजर पर रविवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक रिस्पांस नहीं देने पर फोटो को पोर्न साइट पर वायरल करने की धमकी दी है। यह भी पता चला है कि कुछ महिलाओं ने अमर उजाला में 23 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित ब्लैकमेलिंग के मामले की खबर को फेसबुक पर शेयर कर दी। इसके बाद कई अन्य महिलाओं ने भी उसे शेयर कर दिया तो उसके बाद हैकर्स का फोन आना फिलहाल बंद हो गया है। इसके अलावा अन्य महिलाएं भी सतर्क हो गई हैं। 

मामले को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। हैकर्स के जाल में फंसी महिलाओं की फेसबुक आईडी को ब्लाक कराया जा रहा है। कई महिलाओं की फेसबुक आईडी ब्लाक हो गई है, शेष ही अगले चौबीस घंटे के अंदर ब्लाक हो जाएगी। क्योंकि ब्लाक होने की प्रक्रिया में भी कुछ समय लगता है। जांच में प्रथमदृष्ट्या मिली जानकारी के अनुसार हैकर्स झारखंड के नक्सलाइज एरिया का बताया जा रहा है। वहां भी टीम को रवाना किया जाएगा। 
-यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक  

दिल्ली, अलीगढ़, बरेली सहित कई शहरों की महिलाएं झांसे में 

 फेसबुक हैकर्स व ब्लैकमेलर के जाल में सिर्फ चंदौसी बहजोई की महिलाएं ही नहीं फंसी हैं, बल्कि उसका दायरा काफी बड़ा है। मामला जानकारी में आया है कि बरेली, अलीगढ़, मेरठ, दिल्ली आदि की भी कई महिलाएं इसके जाल में फंस चुकी है। जिससे उनमें खलबली मची हुई है।

फेसबुक हैकर्स के यह खेल कई महीनों से चल रहा है, चूंकि मामला संभ्रांत परिवारों की महिलाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रकाश में नहीं आया। कब महिलाएं धन उगाही का शिकार हो चुकी हैं। हैकर्स का उद्देश्य धमकियां देकर महिलाओं से धन उगाही ही है।

रविवार को कई महिलाओं ने बताया कि मामला सुर्खियों में आया तो उनके रिश्तेदारों, सखी सहेलियों के फोन भी आए, जिन्होंने बताया कि हैकर्स का खेल सिर्फ चंदौसी बहजोई तक ही सीमित नहीं है बल्कि अलीगढ़, दिल्ली, मेरठ, बरेली आदि की भी कई महिलाओं की फेसबुक आईडी को हैक करके दूसरी महिलाओं से मोटापा कम करने के नाम पर ऐसे ही फैट एरिया के फोटो मांगे गए हैं।

हैकर्स ने महिलाओं की स्लिम दिखने की प्रबल इच्छा को कैश किया है। यही कारण है कि देश के कई राज्यों की महिलाएं हैकर्स के जाल में फंस चुकी है। अलीगढ़ की एक संभ्रांत परिवार की महिला ने भी फोटो भेज दिए थे, जिससे उसने आज अपनी सहेली से दर्द को साझा किया, तो जानकारी हुई कि सिर्फ पच्चीस महिलाएं ही नहीं बल्कि हैकर्स के झांसे में आने वाली महिलाओं की संख्या सैकड़ो में पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed