फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Blackmailed the woman by making a rape video in the hotel

महिला के साथ होटल में दुष्कर्म वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed the woman by making a rape video in the hotel
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि वह कपड़ों की सिलाई का कार्य करती है। उसे अपना काम बढ़ाना था। जिसके लिए महिला को रुपयों की जरूरत थी। करीब छह माह पहले ठाकुरद्वारा के गांव निवासी युवक उसके संपर्क में आया। आरोपी ने महिला को भरोसा दिया कि बैंक अधिकारियों से उसकी अच्छी जान पहचान है। वह उसे 50 हजार रुपये का लोन दिला देगा। महिला का कहना है कि आरोपी उसे फार्म भरवाने के बहाने ठाकुरद्वारा में काशीपुर रोड स्थित एक होटल में गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। महिला का कहना है कि वह होश में आई तो आरोपी ने अपने मोबाइल में उसका वीडियो दिखाया।
विज्ञापन

आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह कहीं शिकायत करेगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा। आरोपी युवक महिला को रामनगर भी ले गए और वहां भी दुष्कर्म किया। आरोपी का अत्याचार बढ़ता गया तो उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। जिस पर आरोपी भड़क गया। पीड़ित ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि 20 फरवरी आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने उसे रास्ते में रोक कर मारपीट की। है। एसएसपी बबलू कुमार ने ठाकुरद्वारा थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed