{"_id":"6a0a2ba5fcb644f9a20e372f","slug":"bku-will-soon-stage-a-sit-in-at-the-sdo-office-over-electricity-problems-bilari-news-c-277-1-smbd1007-113710-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिजली समस्याओं को लेकर जल्द एसडीओ कार्यालय पर धरना देगी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिजली समस्याओं को लेकर जल्द एसडीओ कार्यालय पर धरना देगी भाकियू
Mon, 18 May 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 18 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कांठ। अगले महीने हरिद्वार में होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर की सफलता के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर चर्चा की है। इस दौरान कहा गया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी नरेश टिकैत आह्वान पर यह चिंतन शिविर 16, 17 और 18 जून को हरिद्वार में होगा।
छजलैट के गांव कुचावली में भाकियू टिकैत के पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में शनिवार को हुई बैठक में कहा गया कि शिविर की सफलता के लिए तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह अपनी टीम के साथ मिलकर गांवों में भ्रमण कर किसानों ने इसमें शामिल होने का आह्वान करेंगे। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुनकर राष्ट्रीय चिंतन शिविर में रखा जाएगा। कहा गया कि इस समय बिजली की समस्याएं अधिक हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर कोई भी निस्तारण नहीं कराया जा रहा है, इसके लिए जल्द ही एसडीओ कांठ के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, यह तब तक जारी रहेगा, जब तक समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाएगा। बैठक में चौधरी ऋषिपाल सिंह, चौधरी दर्शन सिंह, सियाराम बिश्नोई, अरविंद बिश्नोई जॉनी, संजीव कुमार, प्रफुल्ल सिंह, चरण सिंह, आदिल अंसारी, पंकज बिश्नोई, महेश कुमार, बलराज सिंह, भविष्य बिश्नोई आदि रहे।