फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU Tikait staged a sit-in demanding electricity and solutions for farmers.

Moradabad News: भाकियू टिकैत ने बिजली व किसानों की समाधान की मांग को लेकर दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
BKU Tikait staged a sit-in demanding electricity and solutions for farmers.
बिलारी। क्षेत्र के भूड़ मरेशी और थांवला गांव में निर्धारित शिड्यूल की बिजली मिलने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने एसडीओ विद्युत सहसपुर कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाकियू टिकैत के नेता शुभम राठी के आह्वान पर अनेक भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार सुबह सहसपुर गांव में राजमहल रोड स्थित एसडीओ विद्युत कार्यालय पहुंच गए। यहां किसानों ने एसडीओ कार्यालय के ठीक सामने दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। पहले तो धरनास्थल पर वार्ता करने पहुंचे अवर अभियंता से भाकियू पदाधिकारियों ने वार्ता करने से मना कर दिया। बाद में जब एसडीओ विद्युत सहसपुर पहुंचे तब उन पर भी किसानों के प्रति व्यवहार ठीक न करने के आरोप लगाते हुए वार्ता करने से इंकार कर दिया। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और एसडीओ विद्युत सहसपुर में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बाद में भाकियू पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को दूरभाष पर पूरी स्थिति बताते हुए एसडीओ और जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। अधीक्षण अभियंता से वार्ता के बाद भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने उन्हें संबोधित ज्ञापन एसडीओ विद्युत सहसपुर को दिया। ज्ञापन में मांग उठाई गई कि भूड़ मरैशी गांव में तत्काल नया विद्युत ट्रांसफार्मर भेजकर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई जाए। सफीलपुर विद्युत उपकेंद्र पर फीडर लगाने की मशीनें और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं। सफीलपुर और थांवला फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली दिलाई जाए। श्मशान घाट वाले रास्ते पर हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू नेता शुभम राठी ने बताया कि धरनास्थल पर यह चेतावनी दे दी गई कि जब तक भूड़ मरैशी गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं पहुंचेगा तब तक किसानों का धरना जारी रहेगा। इस दौरान मंगलवार दोपहर बाद भूड़ मरैशी गांव में नया विद्युत ट्रांसफार्मर पहुंच जाने और अधिकारियों के आश्वासन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया। धरना प्रदर्शन में भाकियू टिकैत युवा के पूर्व अध्यक्ष शुभम राठी, ऋषभ चौधरी, टीनू चौधरी, हिमांशु चौधरी, अंशु यादव, रितिक तोमर, साजिद खान बब्लू, रागिब खान, अजीत सिंह, अमित कुमार, प्रशांत चौधरी, संजीव शर्मा आदि मुख्य थे।

फोटो परिचय-03,04,05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed