{"_id":"6a0cca8ba36a8e9af9059863","slug":"bku-tikait-explained-the-problems-of-farmers-related-to-electricity-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111910-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत ने किसानों की बिजली से जुड़ी समस्याएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत ने किसानों की बिजली से जुड़ी समस्याएं बताईं
विज्ञापन
बिलारी। भाकियू टिकैत के प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारी मंगलवार को मुरादाबाद में विद्युत निगम के मुख्य अभियंता से मिले। इस दौरान मुरादाबाद और संभल जिले के किसानों की विद्युत संबंधी समस्याएं बताईं। विद्युत निगम के स्थानीय अधिकारियों पर विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
भाकियू टिकैत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव, पउप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार, सोनू शर्मा, अभिनव चौधरी आदि मुख्य अभियंता विद्युत अशोक कुमार चौरसिया से मिले और विद्युत उपभोक्ता किसानों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि संभल जिले में आने वाले चंदौसी तहसील के डारनी और बेरनी विद्युत उपकेंद्र को विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद से हटाकर विद्युत वितरण खंड चंदौसी जिला संभल में स्थानांतरित किया जाए। इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों से विद्युत वितरण खंड चंदौसी की दूरी लगभग दस किमी और विद्युत वितरण मुरादाबाद की दूरी लगभग 50 किमी है।
भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने देहात इलाके के फीडरों की विद्युत लाइनों के पुराने और जर्जर तार काफी समय से न बदले जाने, देहात के उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल की पूरी बिजली न मिल पाने, उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान न हो पाने, विद्युत उपकेंद्रों पर पर्याप्त स्टाफ तैनात न होने, विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का अपनी शिकायत लेकर जाने वाले कर्मचारियों के प्रति व्यवहार ठीक न होने जैसी समस्याएं बताईं। भाकियू टिकैत के मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य अभियंता ने भाकियू द्वारा बताई गई विद्युत संबंधी सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। संवाद