{"_id":"6a5fdd535fceb15a5201d29e","slug":"bku-tikait-activists-from-kanth-and-chhajlet-also-arrived-at-the-protest-bilari-news-c-277-1-smbd1007-114641-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धरने में कांठ और छजलैट से भी पहुंचे भाकियू टिकैत कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धरने में कांठ और छजलैट से भी पहुंचे भाकियू टिकैत कार्यकर्ता
Wed, 22 Jul 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कांठ। भारत-अमेरिका के बीच हुई डील के विरोध में मंगलवार को मुरादाबाद के आंबेडकर पार्क में हुए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के धरना-प्रदर्शन में कांठ और छजलैट क्षेत्र से भी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता और किसानों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया।
इस धरना-प्रदर्शन में कांठ के गांव सलेमपुर से भाकियू नेता डॉ. सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता व किसान एकत्र होकर कांठ से रवाना हुए। इससे पहले किसानों ने कस्बा पुलिस चौकी के पास नारेबाजी की। उनके साथ मौजिज अहमद, राहुल कुमार, ब्रह्मपाल सिंह, ओमराज सिंह, दयाराम सैनी, भारत सिंह आदि रहे।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह, प्रभारी सियाराम बिश्नोई, रामकला सिंह, महेश कुमार ने भी धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। राष्ट्रीय सचिव डॉ. नौ सिंह, चौधरी यशपाल सिंह आदि भी कार्यकर्ताओं के साथ धरने में पहुंचे।