{"_id":"6664ccb5b64d451abf06d684","slug":"bku-opens-front-against-rigging-in-paddy-procurement-moradabad-news-c-282-1-rmp1001-123308-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धान खरीद में धांधली को लेकर भाकियू ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धान खरीद में धांधली को लेकर भाकियू ने खोला मोर्चा
Sun, 09 Jun 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। धान खरीद में धांधली को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि अधिकारी कमीशन वसूलने के लिए किसानों को झूठे मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। इसके खिलाफ किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।पूर्व जिला महासचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने कार्यालय पर हुई पंचायत में कहा कि एक तरफ जिला खाद्य विपणन अधिकारी शासन को शत-प्रतिशत धान की डिलीवरी की रिपोर्ट भेज चुके हैं।
दूसरी ओर केंद्र प्रभारियों ने अवशेष धान और धान पैसा हड़पने की रिपोर्ट कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराकर अधिकारी बिचौलियों पर कमीशन का दबाव बना रहे हैं। रिपोर्ट में किसानों का भी हवाला दिया है जो कि गलत है। कहा कि अधिकारी खरीद के समय कहां थे। कहा कि अगर जांच करनी है तो सभी केंद्रों की धान खरीद की जांच की जाए। चेतावनी दी कि अधिकारियों ने अगर कथित सहायक प्रभारियों और किसानों पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। पंचायत में जुबैद, सोमपाल, अमर सिंह, प्रेमपाल, टिंकू, राजू, मदन पाल, मोहर सिंह, गौरव, शफीक, मुवस्सिर, मोअज्जम, शाकिर, जबर सिंह आदि मौजूद रहे।