फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU leaders demonstrated at the gate of MDA

Moradabad News: भाकियू नेताओं ने एमडीए के गेट पर किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
BKU leaders demonstrated at the gate of MDA
मुरादाबाद। ग्राम डिंडौरी में भाकियू नेता शीशपाल के निर्माणाधीन भवन को शुक्रवार ध्वस्त करने पहुंची टीम का विरोध करने शनिवार को भाकियू नेता एमडीए दफ्तर पहुंचे। भाकियू नेताओं व कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने अंदर घुसने नहीं दिया। विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही एमडीए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एमडीए के वीसी ने भाकियू नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। जिसमें एमडीए वीसी ने साफ कह दिया कि बिना किसानों की सहमति एमडीए कोई भूमि नहीं लेगी, लेकिन बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

गांव डिडौरी में भाकियू नेता शीशपाल द्वारा किए गए निर्माण को अवैध बताते हुए उसे ध्वस्त करने एमडीए की टीम शुक्रवार गांव पहुंची थी। लेकिन भाकियू नेता व उसके परिवार के विरोध के कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। शनिवार की सुबह भाकियू नेता नौ सिंह, चरन सिंह व शीशपाल की अगुवाई में कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य साधनों से एमडीए दफ्तर पहुंचे। सूचना मिलने पर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने दोनों मुख्य गेट को बंद कर दिया। एमडीए की सचिव अंजूलता ने गेट पर पहुंच कर किसान नेताओं से वार्ता की। उन्होंने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल को अंदर बुलवाया। पहले सचिव और फिर वीसी ने प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता की।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चली वार्ता में किसान नेता नौै सिंह और चरन सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि एमडीए के अधिग्रहण प्रक्रिया वाले 11 गांवों के 7200 किसान अपनी जमीन नहीं देने को लेकर लिखित आपत्ति दर्ज करा चुके हैं, इसके बाद भी एमडीए के अधिकारी गांव जाकर सर्वे कर रहे हैं और किसानों का निर्माण रोक रहे हैं। यह बंद होना चाहिए। किसान नेताओं ने किसानों के हस्ताक्षरयुक्त आठ सूत्री ज्ञापन भी वीसी को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में वीसी शैलेष कुमार ने कहा कि तमाम किसान एमडीए दफ्तर पहुंचकर अपनी जमीन स्वेच्छा से देने को कह रहे हैं। जो किसान स्वेच्छा से अपनी जमीन देगा, उसे लेने पर एमडीए विचार करेगा। लेकिन बिना किसान की मर्जी के कोई जमीन नहीं ली जाएगी। यह बोर्ड का भी निर्णय है। वीसी ने कहा कि अवैध निर्माण रोकने का आदेश शासन का है। लिहाजा उसका पालन किया जाएगा।

भाकियू के समर्थन में उतरी शिवसेना, एमडीए दफ्तर दिया धरना
मुरादाबाद। भाकियू नेताओं के समर्थन में शिवसेना कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भी एमडीए दफ्तर पहुंच कर प्रदर्शन किया। समस्या समाधान न होने पर हाईवे जाम करने की भी चेतावनी दी। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोरा की अगुवाई में शिवसेना नेता व कार्यकर्ता एमडीए दफ्तर पहुंचे। गेट बंद होने के कारण गेट पर ही एमडीए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। इस मौके पर वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्यक्ष, अरुण ठाकुर, शिबू पांडे, पंकज पाल, अंकुर टंडन, धर्मेंद्र कश्यप, राहुल सिंह, ओमकार आदि मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed